बक्सर, मई 15 -- डुमरांव। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अवैध रूप से बिजली जलाने के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली जलाते एक उपभोक्ता को पकड़ा। जिसके खिलाफ डुमरांव के कनीय अभियंता मनीष कुमार ठाकुर द्वारा 17,690 रुपये का जुर्माना लगाते मामला दर्ज कराया गया है। बिजली अधिकारियों के इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.