बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : मीटर चालू, रीडिंग जीरो: स्मार्ट मीटर में रिमोट से बिजली चोरी के रैकेट का हुआ खुलासा नालंदा में पहली बार पकड़ा गया बिजली चोरी का हाईटेक खेल नूरसराय के कश्मीरीचक और मंडाछ गांवों में पकड़ी गयी बिजली की अनोखी चोरी एक पर 27.25 लाख, तो दूसरे पर 7.80 लाख का जुर्माना, एफआईआर फोटो बिजली चोरी : बरामद रिमोट, जिससे मीटर में लगे चिप को किया जाता था बंद और चालू। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। विद्युत विभाग डाल-डाल, तो बिजली चोर पात-पात। विभाग ने चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए, तो शातिरों ने उसमें भी 'हाईटेक' सेंधमारी कर दी। नालंदा में पहली बार रिमोट और चिप से बिजली चोरी करने के रैकेट का खुलासा हुआ है। नूरसराय के कश्मीरीचक और मंडाछ गांवों में दो उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी कर विभाग ने मीटर में लगी चिप...