पीलीभीत, फरवरी 4 -- पूरनपुर। बिजली से संबधित समस्याओं के निराकरण और प्रीपेड मीटर में सुधार के लिए व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुराने मीटर के लिए जमा की गई जमानत राशि वापस दिलाने और बंद मकानों के निश्चित चार्ज को समाप्त करने सहित कई मांगे रखी गईं। मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी तहसील पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए सुझाव देते हुए कहा गया कि उधार बिजली लेने के लिए पुराने मीटर की जमानत राशि जमा कराई गई। अब प्रीपेड मीटर में उधार की व्यवस्था नहीं रही। उपभोक्ताओं की जमानत राशि वापस कराई जाए। इसके अलावा उपभोग किए गए यूनिट के आधार पर बिजली का बिल ...