नई दिल्ली, फरवरी 11 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर अस्पताल में भर्ती है। वहां, उसके साथ नोयोना मौजूद है। तुलसी फैक्ट्री में सारा काम संभाल रही है। इधर अंगद को अपने ही भाई ऋतिक के खिलाफ हो गया है। वो ऋतिक से लड़ रहा है। इस लड़ाई का फायदा रणविजय उठाने की कोशिश कर रहा है। वो अंगद को अपनी बातों में फंसाकर मिहिर का बिजनेस कब्जा करना चाहता है।मिहिर से मिलने आया गौमजी मिहिर से अस्पताल में मिलने गौमजी आता है। गौमजी के बारे में सोचते हुए मिहिर कहता है कि गौमजी उससे मिलने आया है तो मतलब वो उसकी चिंता करता है। तो फिर उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? फिर वो सोचता है कि गौमजी को परी के खिलाफ केस लड़ने के लिए किसने हायर किया था?मिहिर वीरानी का सवाल सुन घबराई नोयोना जब मिहिर ये सब सोच रहा होता है, उस बार...