जामताड़ा, फरवरी 6 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रुटनी की गई। समाहरणालय परिसर में दिनभर अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही, और निर्वाची अधिकारी लगातार प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। इस दौरान पांच अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्र नियमों के अनुरूप न पाए जाने पर रद्द कर दिए गए। निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रपत्रों की जांच राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत की गई। इधर प्रपत्र रद्द होने के बाद संबंधित वार्डों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। निरस्त हुए अभ्यर्थी: वार्ड संख्या 10: रेशमा खातून। वार्ड संख्या 16: अर्चना देवी। वार्ड संख्या 17:शांति देवी। वार्ड संख्या 18: मुन्ना पंडित और शांति देवी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.