जामताड़ा, फरवरी 22 -- जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक जामताड़ा, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव का काउंटडाउन समाप्त हो गया है, और चुनावी समर की रणभेरी बज चुकी है। सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के दो निकाय क्षेत्र मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। दोनों निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं वार्ड प्रत्याशियों की कुल संख्या 134 है। जिनके भाग्य का फैसला 68823 मतदाता करेंगे। निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संगीन के साए में आज मतदान होगा। चाह कर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बता दे की जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 06 तथा 16 वार्ड सदस्य पद के 47 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में खड़े हैं। यहां 26467 मतदाता इन प्रत्याशियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.