उरई, जनवरी 28 -- कोंच। सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम नर्सिंग फ्रेशर पार्टी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर साहना खान और मिस ब्यूटी का खिताब शिवानी को दिया गया। बुधवार को महेशपुरा रोड पर स्थित सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में अध्ययनरत नर्सिंग छात्राओं की फ्रेसर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुई। रैंप प्रतियोगिता ने ध्यान आकर्षित किया। छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम संचालन अमन एवं जया सरोज ने किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने मिस फ्रेशर और मिस ब्यूटी विजेता को फ्रेसर बेल्ट पहना कर सम्मानित किया। डायरेक्टर आशुतोष हूंका, कोर्डिनेटर कनैहया नीखर, कार्यवाहक प्राचार्य बृजेन्द्र...