बागपत, फरवरी 4 -- नगर के सेंट आरवी स्कूल में बुधवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज सेवी अनुराग जैन, निदेशिका चारू जैन, उपनिदेशक एडवोकेट प्रथम जैन और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। विद्यार्थियों ने विदाई के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फेयरवेल निखिल कुमार, मिस फेयरवेल वंदना, मिस्टर स्पार्क ऑफ़ दा इव रिहान खान और मिस स्पार्क ऑफ़ दा इव अदिति तोमर को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.