रिषिकेष, अक्टूबर 3 -- शहर में एक सामाजिक संस्था के मिस ऋषिकेश के ऑडिशन में हंगामा हो गया। हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजू भटनागर कार्यकर्ताओं के साथ दूनमार्ग स्थित एक होटल में चल रहे ऑडिशन में पहुंच गए। उन्होंने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए ऑडिशन में व्यवधान डाला तो प्रतिभागी युवतियों ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह अभिभावकों की अनुमति से यहां ऑडिशन देने के लिए पहुंचीं हैं। इसी बीच होटल संचालक ने भी संगठन कार्यकर्ताओं की इस दखलअंदाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक सामाजिक संस्था का है, जिसमें उन्होंने मिस ऋषिकेश के ऑडिशन के लिए शहर और आसपास क्षेत्र की युवतियों को बुलाया है। आपत्ति संबंधित संस्था के खिलाफ दर्ज करानी चाहिए। वहीं, होटल बिल्डिंग में चंद कदमों की दूरी पर चल रही नगर निगम की बोर्ड बैठक से कुछ पार्...