फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में सहयोगी देश मिस्र (इजिप्ट) की पारंपरिक ज्वैलरी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मिस्र से आई कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न प्रकार के स्टोन के गले हार अपनी अनूठी बनावट, और ऐतिहासिक शैली के कारण देश-विदेश से आए पर्यटकों को खासा पसंद आ रही है। फूड और शिल्प स्टालों के बीच मिस्र पवेलियन में लगी यह ज्वैलरी लोगों को प्राचीन इजिप्शियन सभ्यता की याद दिला रही है। मिस्र की स्टोन ज्वैलरी में अलग-अलग प्राकृतिक पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इन पत्थरों को पारंपरिक तकनीक से तराशकर हार, कंगन, अंगूठी, झुमके और पेंडेंट तैयार किए गए हैं। ज्वैलरी पर की गई बारीक नक्काशी और पारंपरिक डिजाइन पर्यटकों को खूब लुभा रही है। खासकर नीले, हरे और भूरे रंग के पत्थरों से बनी ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.