फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में इस वर्ष सहयोगी देश मिस्र (इजीप्ट) का स्टॉल अंतरराष्ट्रीय परिसर में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विदेशी शिल्प और पारंपरिक उत्पादों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मिस्र से आए शिल्पकार अपने साथ वहां की पारंपरिक हस्तकलाओं का अनूठा संग्रह लेकर आए हैं। स्टॉल पर रखे हाथ से बने कालीन अपनी बारीक डिजाइन और आकर्षक रंगों के कारण लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इन कालीनों में मिस्र की सांस्कृतिक झलक और पारंपरिक पैटर्न साफ दिखाई देते हैं। इसके अलावा जूट से तैयार किए गए वॉल हैंगिंग और थैले भी पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। पर्यावरण के अनुकूल इन उत्पादों को खासतौर पर युवा वर्ग सराह रहा है। मिस्र के कॉलीन पांच हजार रुपये से शुरू हैं और 20 हजार रुपये तक उपल...