हरिद्वार, नवम्बर 6 -- कोतवाली नगर पुलिस ने राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा कर गुरुवार को उसके साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के लिए पैसों के बंटवारे पर विवाद इतना बढ़ा कि साथी ने उसकी जान ले ली। आरोपी को पुलिस ने बंधा रोड क्षेत्र से दबोचा। कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 14 अक्टूबर को शाहजहांपुर निवासी नारद ने तहरीर दी थी कि हरिद्वार में निर्माणाधीन मकान पर मिस्त्री का काम कर रहे उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों को शक था कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.