रांची, फरवरी 12 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मिस्टर झारखंड बने रांची के लाल शिव गुप्ता को नगड़ी के कुटे स्थित शाहदेव फिटनेस सेंटर में बुधवार को सम्मानित किया गया। जिम के संचालक कुणाल शाहदेव और जिम के ट्रेनर रिशव विश्वकर्मा के साथ दर्जनों सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मिस्टर रांची शिव गुप्ता ने मौजूद युवाओं को स्वस्थ रहने और बॉडी बिल्डिंग को लेकर कई टिप्स दिए। मौके पर संतोष मिश्र, गुड्डू सिंह, प्रतीक सिंहदेव, निखिल, मिहिर, अजीत, राज किशोर सहित क्षेत्र के दर्जनों युवा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.