कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए के मृदा संरक्षण एवं जल प्रबंधन विभाग की ओर से परास्नातक एवं पीएचडी के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि इसका शुभारंभ अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. सीएल मौर्य, विशिष्ट अतिथि डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. वीके यादव, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. मुनीश कुमार, डॉ. उमानाथ शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिताओं के तहत परास्नातक में मिस्टर फ्रेशर का खिताब रमन पटेल एवं मिस फ्रेशर का खिताब विधि पांडे को दिया गया। वहीं, पीएचडी में मिस्टर फ्रेशर का खिताब मनीष कुमार को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...