आगरा, अगस्त 3 -- फिटनेस बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 30 अगस्त को आगरा कैंट स्थित कम्युनिटी हॉल में मिस्टर आगरा और महिला बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव महफूज आलम और आयोजन सचिव अमित बघेल ने बताया कि चैंपियनशिप ओपन रखी गई है। रविवार को इसका पोस्टर विमोचन न्यूटन हाउस बिजलीघर पर किया गया। इस दौरान जीत शर्मा, राहुल कुमार, दीपू ठाकुर, एनके ठाकुर, इशान, इरफान, प्रमोद कुमार, नवीन बघेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.