रामपुर, अगस्त 13 -- भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर अध्यक्ष राजू सुमन श्रीमाली के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा मिस्टन गंज चौराहे से राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि तक निकाली गई। यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता और यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना रहे। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन है जिसका उद्देश्य देश भक्ति की भावनाओं को प्रबल करना है। यात्रा संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे संविधान, संस्कृति और बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। पवन कश्यप, कमल तुरैहा, सौरभ पाठक, पंकज अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.