आगरा, जून 5 -- भारतीय जनता पार्टी छावनी परिषद मंडल एवं शहजादी मंडी के व्यापारियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शहजादी मंडी स्थित ओम साईं क्लेक्शन पर शर्बत के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, अशोक अग्रवाल, सुमित सक्सेना, सुरेन्द्र जैन, सचिन सक्सेना, शाहिद खान, शम्मी दुबे, अभिषेक अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, विनोद बघेल, अंकित कश्यप, किशन कुमार, तुषार राठौर, दीपक राजपूत, किशन गोयल, मोनू कनौजिया, रॉकी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...