समस्तीपुर, फरवरी 6 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगार चौक पर एक मिष्टान दूकान में श्रम विभाग की 10 सदस्यीय धावा दल छापेमारी कर एक बाल मजदूर को मुक्त कराया। मामले में उजियारपुर प्रखंड के प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप कुमार ने अंगारघाट थाना में श्रम अधिनियम 1986 की धारा 3 का उल्लंघन के अंतर्गत केस दर्ज कराया। इसके साथ ही धराया बाल मजदूर को समस्तीपुर बाल कल्याण समिति को पुनर्वास के लिए भी सौंप दिया। दर्ज एफआईआर में बताया गया है की विगत मंगलवार को श्रम प्रवर्तन विभाग के 10 सदस्यीय धावा दल ने छापेमारी कर अंगार गांव के ही एक 13 बर्षीय बालक को उपरोक्त मिष्ठान भंडार (दूकान) में समान बनाते हुए व बेचते हुए पकड़ा गया। केस के आवेदक ने बताया कि मौके पर बाल मजदूर से पूछताछ में उसने बताया की उन्हें दूकानदार विकास कुमार पिता विश्वनाथ...