सीवान, फरवरी 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर पंचायत के मिश्रौलिया गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पिता के आवेदन पर मृतका के पति व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबरा गांव के निवासी व मृतका के पिता रमन शर्मा ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी के बारे में उन्हें सोमवार की दोपहर एक बजे सूचना मिली कि उसके गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी गई है। और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर रमन शर्मा अपने बेटे के साथ मिश्रौलिया गांव पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री के शव को बांस की अर्थी पर लिटाया गया है। छह महीने पहले भागकर आकाश के साथ की शादी पिता रमन शर्मा के अनुसार उनकी पुत्री प्रियंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.