गंगापार, जनवरी 22 -- अधिक मुनाफा कमाने की होड़ में सरकारी शराब दुकानों पर खुलेआम मिलावट का खेल चल रहा है। करछना क्षेत्र में हुई ताजा कार्रवाई ने आबकारी विभाग और पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ व्यवस्था की कमजोरियों को भी उजागर कर दिया है। करछना में सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावट का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना करछना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का है, जहां बुधवार की आधी रात आबकारी विभाग और करछना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में मिश्रित शराब से भरी पेटियां बरामद की गईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को शराब में मिलावट से जुड़े कई साक्ष्य मिले। आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद पेटियों को कब्जे में ले लिया और संबंधित दुका...