प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल के विरोध को देखते हुए प्रयागराज में भी अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही किसी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की गई। शहर के करेली, रोशनबाग, खुल्दाबाद, दारागंज, रसूलाबाद, कर्नलगंज, चौक, कटरा सहित भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती और एडिशनल डीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। खासकर मिश्रित आबादी व मुस्लिम बहुल क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.