कटिहार, जून 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कटिहार प्रशासन ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। 'मिशन 60 के तहत जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाना और हर मतदाता को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ना। इस अभियान के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र से 60 ऐसे मतदान केंद्रों का चयन किया जा रहा है, जहां पिछली बार सबसे कम मतदान हुआ था। इन बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर कम से कम 75 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों पर मतदाता जागरूकता के लिए विशेष रैली, चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार अभियान चलाए जाएंगे। बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया निर्देश जिला निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.