मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानि जीबी जी राम जी देश के विकास में सृजनात्मक बदलाव की सीढ़ी बनेगा। पारदर्शिता, गुणवत्ता और एआई आधारित निगरानी से ससमय मजदूरी का भुगतान होगा। यह जानकारी प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने दी। सोमवार को यहां सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने जीबी जी राम जी को लेकर विस्तार से बातें की। बोले, यह देश में ग्रामीण रोजगार और विकास का मानक बनेगा। यह मनरेगा की जगह नए नाम रूप और संकल्प के साथ लागू किया गया है। पहले यह योजना प्रशासनिक कमजोरी, भ्रष्टाचार, अनियमित निगरानी की शिकार थी। अब मजदूर को 100 की जगह 125 दिन रोजगार का अवसर मिलेगा। सात दिन में मानदेय भुगतान की गारंटी होगी। नहीं होने पर मुआवजा की गारंटी होगी। योजना के संचा...