कानपुर, फरवरी 7 -- मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में हुई मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बिठूर विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अवधि एक माह बढ़ाने के निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों में सतर्क रहकर निगरानी रखने की बात की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर बीएलओ पर दबाव बनाने और वैध मतदाताओं का नाम कटवाने का आरोप लगाया। यहां पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक सतीश निगम, महासचिव जितेंद्र कटियार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...