मुरादाबाद, मार्च 27 -- हादसों पर अंकुश लगाने ओर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर शुरू किए गए 'मिशन सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 653 ई-रिक्शा और ऑटो का सत्यान किया गया, वहीं 126 स्थानों से अतिक्रमण भी हटवाया गया। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जिले में हुए हादसों की समीक्षा में यह पाया गया कि सर्वाधिक सड़क हादसे तेज गति से वाहन चलाने और नियमों का पालन न करने के कारण हुए हैं। इसी के चलते एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर यातयात जागरुकता के लिए 'मिशन सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को इस अभियान के दौरान यातायात और सिविल पुलिस ने मिलकर ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन किया। कुल 653 वाहनों का सत्यापन हुआ, जिसमें सर्वाधिक 156 वाहन कुन्दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.