संभल, अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना असमोली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी असमोली के निकट पर्यवेक्षण में छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना तथा शारीरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जोश से भरपूर प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान क्षेत्राधिकारी असमोली एवं प्रभारी निरीक्षक असमोली ने छात्राओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करें। अधिकारियों ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.