शामली, नवम्बर 13 -- नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शौर्य दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8, 9 और 11 की छात्राओं ने स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी" विषय पर आकर्षक और प्रेरणादायक चित्र बनाए। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद शामली से जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम शिखा, द्वितीय शताक्षी, तथा तृतीय कशिश रही। तीनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बीना अग्रवाल ने छात्राओं को सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना, कौशल व...