झांसी, जनवरी 10 -- झांसी। जिले में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन का ''मिशन शक्ति 5.0'' अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस के निर्देश पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र प्रभारी किरन रावत ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के त्वरित समाधान के बारे में जागरूक किया। महिला पुलिस अधिकारियों ने उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न सर...