शामली, जनवरी 13 -- मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना थानाभवन की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा थानाभवन के विभिन्न बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवं महिला हेड कांस्टेबल विनीता ने बाजारों में भ्रमण कर बालिकाओं व महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम व ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.