शामली, फरवरी 20 -- मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक लोकेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबल उपासना तथा महिला कांस्टेबल रविता (778) ने किसान इंटर कॉलेज एवं लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज, थानाभवन में परीक्षा के बाद छात्राओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी तथा बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्...