कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुलिस द्वारा संचालित अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान फेज 5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। इस क्रम में पुलिस टीम ने कस्बे के आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं और कस्बे में तिराहे व चौराहे पर महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या पुलिस सहायता के लिए वे वीमेन पावर लाइन 1090, 112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महि...