अमरोहा, नवम्बर 17 -- अमरोहा। नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कौशल विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ.लुबना हामिद ने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने व भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने का सुझाव दिया। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डा.फरहा सिद्दीकी ने कहा हमें अपने जीवन में रोजाना कुछ न कुछ सीखना चाहिए ताकि हम समाज के साथ रह सकें। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा.रूचि अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन तब ही सफल माना जाता है, जब हम किसी के काम आ सकें। हिन्दी प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने आह्वान किया कि छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि उनको भविष्य में क्या बनना है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. महताब अली ने कहा कि आज विश्व पटल पर बेटियां अपनी प्रतिभा से शीर्ष पदों पर सेवाएं दे रही हैं। इस दौरान डॉ.एम अथर कमाल, रूमा...