बरेली, अक्टूबर 11 -- आंवला । आंवला में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य शनिवार को कोतवाली परिसर, सुभाष इंटर कॉलेज तथा शहर के मुख्य चौराहे पर महिला सशक्तिकरण, पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन मिशन शक्ति फेज-5 और पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, एसआई बिहारी लाल, महिला आरक्षी दयावती, गुलशन, शीतल, संजीव, रोहित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.