महाराजगंज, सितम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति योजना के तहत सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठूठीबारी में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 व 1098 पर संपर्क करें। टीम ने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से बातचीत में सावधानी बरतने और परिजनों व शिक्षकों से खुलकर अपनी समस्या साझा करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान टिप्स भी सिखाए गए ताकि वे आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। नायब तहसीलदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.