शामली, दिसम्बर 2 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव मनट मंटी जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं व शिक्षक वर्ग को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति सहित सुमंगला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समूह विवाह योजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया थाना भवन क्षेत्र के गांव मनट मंटी के जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की ओर से पहुंचे उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवं महिलाहेड कांस्टेबल नीतू ने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।उपनिरीक्षक लोकेश कुमार ने नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलाव, दंड प्रक्रिया, न्याय प...