मेरठ, दिसम्बर 31 -- सरधना। थाने की मिशन शक्ति टीम ने अलीपुर निवासी सुनीता पत्नी सुभाष चंद का खोया हुआ पर्स कुछ ही देर में उसे तलाश कर सौंप दिया। महिला सीएचसी में किसी काम से आई थी। इस दौरान उसका पर्स यहां से गायब हो गया था जिसमें जरूरी दस्तावेज व नकदी रखी हुई थी। महिला ने थाने के मिशन शक्ति केंद्र में शिकायत की जिसके बाद मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। टीम में उपनिरीक्षक नितिन सारस्वत, महिला उपनिरीक्षक अंजो देवी एवं महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा पुष्पा मलिक शामिल रहीं। टीम ने महिला के पर्स को तलाश किया और उसे सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...