सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर गांव में शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने पम्पलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया और महिलाओं को बताया कि किसी भी अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे और कहां शिकायत दर्ज करा सकती हैं। थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। चौपाल में महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जारी हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.