बिजनौर, अक्टूबर 2 -- थाना महिला चांदपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के काजीजादगान में महिलाओ व बालिकाओ को जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों , स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला आरक्षी नगमा जहां द्वारा बालिकाओं व छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाकर सृजनशीलता व कौशल के विकास के प्रति प्रेरित किया गया। छात्राओं को शिक्षा का अधिकार ,बाल विवाह निषेध, व बाल श्रम अपराध, लैंगिक समानता के बारे में जागरूक किया गया। महिला पुलिस आरक्षियों ने सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वस्थ्य बारे में जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.