हाथरस, अक्टूबर 30 -- सादाबाद। कस्बा में स्थित बी.एस. पब्लिक स्कूल एवं संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में बुधवार को मिशन शक्ति टीम सादाबाद द्वारा साइबर क्राइम के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडे एवं उपनिरीक्षक अजय चौहान ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, और इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि अजनबियों के भेजे गए लिंक, मैसेज या कॉल से बचना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देनी चाहिए।इस अवसर पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा और बी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने मिशन शक्ति टीम का स्वागत किया और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित डिजिटल जीवन के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.