शामली, दिसम्बर 11 -- मुंडे खादर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस टीम ने छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को बाल सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति तथा नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया । थाना भवन क्षेत्र के गांव मुंडे खादर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक लोकेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल उपासना ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा, बाल अपराध, सशक्तिकरण तथा नशा मुक्ति के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि कानून का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए...