अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर। जिले की मिशन शक्ति टीम ने विद्यालयों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में शासन से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर सहयोग लेने के लिए जागरूक किया गया। अकबरपुर की टीम ने नगर के राम समुझ सूरसती पीजी कालेज में छात्राओं को जागरूक किया। हंसवर थाने की टीम ने सिंहपुर में लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सम्मनपुर पुलिस ने सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। वहीं राजेसुल्तानपुर की मिशन शक्ति टीम ने श्रीलल्लन जी ब्रह्मचारी इंटर कालेज भरतपुर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...