अमरोहा, फरवरी 10 -- जोया। मिशन शक्ति अभियान के तहत डिडौली कोतवाली में संचालित मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव ककराली में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं से उनके बच्चों के विषय में जानकारी ली, साथ ही शिक्षा का महत्व समझाया। इस दौरान आलीशान पुत्र नाजिम, तस्मिया पुत्री अकिल, अनारिया पुत्री नदीम, असरा पुत्री वकील, लायबानूर पुत्री ताहिर, निदा पुत्री फैजुल, समरा पुत्री कौसर, फरहान पुत्र आकिल, खान पुत्र रहमत अली, अमर जहां पुत्री मोहम्मद उमर को प्राथमिक विद्यालय ले जाकर एडमिशन कराया। इन सभी बच्चों की उम्र लगभग पांच से छह साल के बीच है, जो स्कूल नहीं जा पा रहे थे। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी कंचन टोलिया, महिला हेड कांस्टेबल अरुणिमा वर्मा, हेड कांस्टेबल सचिन शर्मा, कांस्टेबल सोहन...