महाराजगंज, सितम्बर 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर चौराहे से महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली निकली। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन हुआ। रैली में 100 से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों ने अनुशासन और जोश के साथ शहर के प्रमुख मार्ग पर भ्रमण किया। रैली दुर्गा मंदिर से शुरू होकर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग होते हुए केएमसी हॉस्पिटल होकर पुनः दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रदर्शन भी किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। डीएम ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों से नारी सुरक्षा के लिए सजग रहने, बालिकाओं को शिक्षा देने और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की रिपोर्ट करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.