कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिराथू के डीएसपी सत्येंद्र कुमार तिवारी और थाना अध्यक्ष सैनी धर्मेंद्र सिंह ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। डीएसपी ने छात्राओं जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करे। एसआई लक्ष्मी सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.