महाराजगंज, सितम्बर 27 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए चौपाल लगा। सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सीओ ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और परिवार दोनों के लिए जरूरी है। आज की महिला जागरूक होकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकती है। किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 बाल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं। थाने के एसआई तारकेश्वर वर्मा, एसआई अर्चना यादव, कांस्टेबल प्रिया वर्मा, सौम्या पाण्डेय, प्रधान बबिता शर्मा, प्रतिनिधि महेश शर्मा, अनिल पटवा, कुसुम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.