मेरठ, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति के तहत जिले भर में अभियान चलाकर छेड़छाड़ करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार किए। इसमें महिलाओं के साथ बत्तमीजी और फब्तियां करने वाले आरोपी अंकित पुत्र रकम सिंह पटवारियान कस्बा निवासी को थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। वहीं थाना देहली गेट क्षेत्र में महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले आरोपी 33 वर्षीय जयराज पुत्र बलराज सिंह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। थाना रोहटा पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त के दौरान उज्जवल पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम ढडरा को महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करने और अश्लील फब्तियां कसने के समय पकड़ गिरफ्तार किया। इसी के साथ थाना सिविल लाइंस द्वारा गुरुवार को 22 वर्षीय हर्ष शर्मा पुत्र नन्द कुमार शर्मा निवासी मवाना दो महिलाओं के साथ फब्तियां और बत्तमीजी कर रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.