कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो अभियान चलाकर छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, जैसे 1090, 112 एवं 181 की उपयोगिता बताई गई तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। एंटी रोमियो टीम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह टीम सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.