भदोही, दिसम्बर 9 -- भदोही। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार की देर शाम सुरियावां थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आधी आबादी से जुड़े मामलों को त्वरित निस्तारित करने का आदेश दिया। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों को चेक किया। महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट अधिकारियों, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112) की कार्यप्रणाली तथा आने वाली महिला शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। निर्देश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...