कौशाम्बी, जनवरी 11 -- दोआबा में मिशन शक्ति योजना को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित कर्मियों को विशेष वीडियो आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी को आईगोट पोर्टल पर उपलब्ध 21 महत्वपूर्ण वीडियो दिखाए गए। इन वीडियो के माध्यम से कर्मियों को मिशन शक्ति केंद्रों के मानक, संचालन प्रक्रिया, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार, विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकियां, शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, जागरूकता गतिविधियों का संचालन, अभिलेखों का उचित संधारण, पोर्टल पर कार्यवाई दर्ज करना तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन जैसे अहम विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.