वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि इन केंद्रों के जरिये काउंसलिंग कर 307 परिवारों को मिलवाया गया। सीपी ने कहा कि महिला अपराध से जुड़े गंभीर एवं बार-बार होने वाले अपराध के आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो। मिशन शक्ति के कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि जनवरी में 103 शोहदों को गिरफ्तार किया गया। 24,893 महिलाओं, छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सीपी ने एंटी रोमियो टीम की ओर से संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पहचान किये गये हॉटस्पॉट्स पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। निर्देशित किया कि विद्यालयों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, महिला प्रशिक्षण केन्द्रों आदि में सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग करते रह...